अमृतसर : हिन्दू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या

अमृतसर में आज हिन्दू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियाँ मारकर हत्या कर दी गई। हिंदू सुरक्षा सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन पर 15 गोलियां लगी। बताया जा रहा है कि हत्या चार पगड़ीधारी युवकों ने की है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या निजी रंजिश को लेकर की गई या फिर सियासी मकसद से। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पंजाब में एक के बाद एक हिन्दू नेता की हत्या से अब हिन्दुओं के मन में दर पैदा होने लगा है।

इस घटना को सिक्खों की कट्टरता से जोड़ा जा रहा है। हालाँकि इसके पीछे फिलहाल कोई तथ्य नहीं है। हिन्दु संगठनों का आरोप है कि राज्य में हिन्दू नेताओं की सुरक्षा को लेकर ख़ुफ़िया तंत्र व् प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है, हिन्दू नेताओं को निशाना बना कर राज्य को दोबारा काले दौर में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। लुधियाना,खन्ना,जालन्धर,मलेरकोटला के बाद अब गुरु नगरी अमृतसर में अज्ञात हमलावरों द्वारा हिन्दू नेता की गोलियाँ मारकर हत्या।आखिर इस घटना के पीछे पूरा राज क्या है ये तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। पर पंजाब से इस तरह की खबरों का आना चिंता का कारण है।

Comments (0)
Add Comment