ओडिशा: सीएम नवीन पटनायक पर फेंका गया जूता, आरोपी गिरफ्तार।

इस घटना में मुख्यमंत्री को कोई चोट नहीं आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सत्तारूढ़ बीजद समेत विपक्षी पार्टियों ने भी इस घटना की निंदा की है।

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) ओडिशा: बरगढ़ जिले में मंगलवार को एक चुनावी बैठक को संबोधित करने के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर एक व्यक्ति ने जूते फेंके। पुलिस ने बताया कि इस घटना में मुख्यमंत्री को चोट नहीं आयी लेकिन यह जूता उनके निजी सुरक्षा अधिकारी को जाकर लगा। सुरक्षा बल के जवानों ने हमलावर को तुरंत हिरासत में ले लिया जबकि मुख्यमंत्री को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह घटना बीजेपुर विधानसभा क्षेत्र के खुम्भरी गांव में उस समय हुई जब पटनायक बारपली में एक रोड शो के बाद एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को स्थानीय थाने में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बिजेपुर सीट पर 24 फरवरी को उपचुनाव होना है। सत्तारूढ़ बीजद और विपक्षी कांग्रेस एवं भाजपा, दोनों पक्षों के नेताओं ने घटना की निंदा की है।

Comments (0)
Add Comment