बिल गेट्स ने शादी का केक काटने से पहले भी किया था कैल्कुलेशन !

केक इस तरह काटना है कि सभी को उसका हिस्सा मिल जाए

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : मेलिंडा ने फेसबुक पर वीिडयो शेयर करते हुए लिखा- 1994 में नए साल के दिन हमने आपसे (बिल गेट्स) कहा कि अब केक काटने का वक्त है। आपने सोचा कि इसका मतलब यह है कि केक इस तरह काटना है कि सभी को उसका हिस्सा मिल जाए। आपने आश्चर्यजनक ढंग से तुरंत मैथ्स लगाई, ताकि यह कैल्कुलेट किया जा सके कि केक के कितने बड़े स्लाइस काटने हैं। मेेलिंडा ने लिखा, “उस पर मुझे इस बात का अहसास हुआ कि आखिर हो क्या रहा है। और, ठीक इसी पल आपको भी यह अहसास हुआ कि केक के बीच में कार्ड बोर्ड है, जिसके बारे में मैं आपको बताना भूल गई। मैं इतनी जोर से हंसी थी कि बोल भी नहीं पा रही थी।’ इस वीडियो में मेलिंडा लगातार हंसती नजर आ रही हैं और बिल गेट्स केक काट रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 12 हजार लाइक्स मिले हैं। इस पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट भी किए हैं। ट्विटर पर भी मेलिंडा ने अपनी शादी की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा- @बिलगेट्स, शादी की सालगिरह मुबारक। 25 साल हो गए और तीन बच्चे भी। हम अभी भी इसी तरह हंस रहे हैं। इस ट्वीट पर तुरंत बिल गेट्स ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा-  हैप्पी एनिवर्सिरी मेलिंडा गेट्स। मैं और 25 साल आपके साथ इसी तरह हंसते हुए गुजारना चाहता हूं। इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता।

Comments (0)
Add Comment