(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का गंभीर बीमारी के चलते 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वियतनाम की न्यूज एजेंसी के मुताबिक आर्मी अस्पताल में भर्ती क्वांग ने शुक्रवार सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर अंतिम सांस ली। वियतनाम टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू और अतंरराष्ट्रीय डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद लंबे समय से बीमार चल रहे राष्ट्रपति त्रान को नहीं बचाया जा सका।