अक्षय ने छोड़ी गुलशन कुमार की बायोपिक

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बायोपिक फिल्मों के किंग होते जा रहे हैं. पिछले दिनों अक्षय कुमार ने गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म मोगुल साइन की थी. लेकिन आ रही खबरों के मुताबिक मेकर्स के साथ कुछ अनबन के चलते इस फिल्म को छोड़ दिया है.


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने फिल्म में कुछ बदलाव करने की मांग की थी. डायरेक्टर सुभाष कपूर ने उनके सुझाए बदलाव को मानने से मना कर दिया. दरअसल, अक्षय स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करना चाहते थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिएटिव डिफरेंस होने की वजह से अक्षय ने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया. फिल्म अगले साल रिलीज होगी. अक्षय ने भी अब अपनी फ्री डेट्स दूसरे प्रोड्यूसर्स को दे दी है.




बता दें कि कुछ समय पहले अक्षय ने फिल्म के पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था. अक्षय कुमार इन दिनों पैडमेन और गोल्ड की शूटिंग में बिजी हैं. ये दोनों ही फिल्मस रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित हैं.

Comments (0)
Add Comment