अक्षय बने यूपी के स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर, CM योगी के साथ लगाई झाड़ू

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को यूपी की योगी सरकार ने खुले में शौच के खिलाफ सरकार की योजनाओं का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. इसका ऐलान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ वक्त पहले ही किया. बता दें कि अक्षय कुमार लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी के साथ झाड़ू लगाते हुए भी नजर आएं. यहां उनके साथ उनकी फिल्म की को-स्टार भूमि पेडनेकर भी झाड़ू लगाते हुए दिखीं. बता दें कि अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की थीम भी स्वच्छता और खुले में शौच पर आधारित है. लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी खुद अक्षय ने अपने ट्विटर अकांउट पर ट्वीट कर अपने फैन्स के साथ सांझा की.

 

Comments (0)
Add Comment