अक्षरधाम हमला; 15 साल बाद हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 32 लोगों की हुई थी मौत

गुजरात के अक्षरधाम आतंकी हमले के मुख्य आरोपी को 15 साल बाद अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया. अजमेरी अब्दुल राशिद नाम के शख्स को हमले के आरोप में पकड़ा गया है, राशिद पर आतंकियों की मदद करने का आरोप है. इस हमले में 30 श्रद्धालुओं ने अपनी जान गंवाई थी. राशिद हमले के आरोप में कोर्ट की ओर से बरी किए गए एक अन्य आरोपी का भाई है.

भाई को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया था

– अब्दुल रशीद अजमेरी रियाद में रह रहा था। इसका भाई अजमेरी अदम भी इस मामले में आरोपी था। निचली अदालत ने उसे दोषी करार दिया था, लेकिन 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था।
3 कमांडो, 1 कॉन्स्टेबल भी शहीद हुए थे
– 24 सितंबर 2002 को कुछ आतंकी अक्षरधाम मंदिर में घुस गए थे। आतंकियों ने आटोमेटिक वेपंस और हैंड ग्रेनेड के इस्तेमाल के साथ ही एक फिदायीन हमला भी किया था। इस घटना में कुल 32 लोग मारे गए थे जबकि 79 लोग घायल हुए थे। जिस वक्त हमला हुआ, उस वक्त मंदिर में करीब 600 लोग मौजूद थे।
– इस आतंकी हमले में 3 कमांडो और स्टेट रिजर्व पुलिस (SRP) का एक कॉन्स्टेबल भी शहीद हुआ था।
SC ने सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया था
– मई 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले के सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया था। इन 6 में से 3 आरोपियों को फांसी की सजा मिली थी, जबकि एक को POTA अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
– सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी को मामले में लापरवाही बरतने के लिए फटकार लगाई थी। कहा था कि आरोपियों के खिलाफ सबूत काफी नहीं है। इसी के साथ सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।
प्रॉसीक्यूशन ने कहा था- जैश, लश्कर से जुड़े थे आतंकी
– इस मामले में प्रॉसीक्यूशन ने दावा किया था कि आरोपियों के तार आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। कुछ के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुड़े हैं।
– अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले मामले में 28 आरोपी अभी भी फरार हैं। माना जाता है कि वे पाकिस्तान और खाड़ी देशों में छुपे हैं।
Comments (0)
Add Comment