NHAI ने जवाब में लिखा, “इंतजार करने की समय सीमा 3 मिनट की है।” इसमें आगे बताया गया कि वाहन को 2 मिनट 50 सेकेंड तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है। जिंदल ने आरटीआई में पूछा कि क्या ये समय अलग-अलग काऊंटरों के लिए विभिन्न है तो जवाब मिला कि नहीं ऐसा नहीं है। जिंदल ने अगला सवाल पूछा कि अगर गाड़ी चलाने वाले को कतार में 3 मिनट से ज्यादा का समय लग जाए तो इस परेशानी के एवज में उसे क्या छूट दी जाएगी। जवाब में बताया गया कि “अगर इंतजार 3 मिनट से ज्यादा का हो जाता है तो मुफ्त में निकल जाने का प्रावधान है।”उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को टोल पर जाने से एक घंटा या आधा घंटा इंतजार करना पड़े तो उस रोड पर चलने का उद्देश्य ही खत्म हो जाता है।