अगर पद्मावत हुई रिलीज, तो 24 को होगा 1826 महिलाओं का जौहर

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म के विरोध में एक बार फिर राजपूत महिलाएं सामने आ गई हैं.

श्रीराजपूत करणी सेना के प्रमुख महिपाल मकराना ने कहा है कि 24 जनवरी को राजपूत महिलाएं चित्तौड़गढ़ में जौहर करेंगी. अभी तक जौहर के लिए 1826 महिलाएं राजी हुई हैं. ये जौहर फिल्म के विरोध में चित्तौड़गढ़ की सर्व समाज समिति और श्रीराजपूत करणी सेना कराएगी. उधर, दूसरी ओर करणी सेना ने लोगों से सिनेमाघरों पर कफ्यू लगाने को कहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में ये फिल्म रिलीज नहीं हो सकती. राजपूत करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कल्वी ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाने जा रहे हैं.



चित्तौड़गढ़ में हुआ पद्मावती की रिलीज का विरोध, दीपिका के डांस से हैं खफा

उध्रर, दूसरी ओर बिहार में राजपूत समाज के लोगों ने तोड़फोड़ की है. गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर के एक सिनेमा हॉल में कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया. अहमदाबाद में भी राजपूत समाज ने हाईवे पर आगजनी की. बिहार में जेडीयू प्रवक्ता ने फिल्म बैन की मांग की.




करणी सेना समेत राजपूत समाज संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के विरोध पर उतारू है. मुजफ्फरपुर में कार्यकर्ताओं ने पोस्टर को फाड़ा और सिनेमा हॉल में घुसकर फिल्म के विरोध में नारेबाजी की. वीडियो में कार्यकर्ता नारे लगाते दिख रहे हैं ‘पद्मावती फिल्म बैन करो’. बता दें कि करणी सेना ने हर हाल में फिल्म की रिलीज रोकने की धमकी दी है. देखें वीडियो

Comments (0)
Add Comment