(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : दुबई की एक अदालत ने 3600 करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले के मुख्य आरोपी और ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल को भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि 54 साल के मिशेल के खिलाफ आदेश की पूरी जानकारी बुधवार को मिल सकेगी, क्योंकि फैसला अरबी भाषा में है। भारतीय अधिकारियों की अपील पर उसका अंग्रेजी में अनुवाद कराया जा रहा है। यूपीए सरकार के वक्त 12 हेलिकॉप्टर खरीदने की डील हुई थी। इन लग्जरी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल शीर्ष नेताओं का करना था। इनमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री शामिल थे। सौदे के तहत तीन हेलिकॉप्टर आज भी दिल्ली के पालम एयरबेस पर खड़े हैं। इस मामले में पूर्व एयर चीफ एसपी त्यागी (72) को 2016 में गिरफ्तार किया गया था। त्यागी पर आरोप है कि उन्होंने 3,600 करोड़ रुपए की इस डील को इस तरह प्रभावित किया कि कॉन्ट्रैक्ट इटली की अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी को ही मिले। इटली की मिलान कोर्ट ऑफ अपील्स ने फैसले में माना था कि डील में भ्रष्टाचार हुआ था। कोर्ट ने 225 पेज का फैसला दिया था। इसके 17 पेजों में त्यागी का जिक्र किया गया था। यूपीए सरकार के वक्त 12 हेलिकॉप्टर खरीदने की डील हुई थी। इन लग्जरी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल शीर्ष नेताओं का करना था। इनमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री शामिल थे। सौदे के तहत तीन हेलिकॉप्टर आज भी दिल्ली के पालम एयरबेस पर खड़े हैं। इस मामले में पूर्व एयर चीफ एसपी त्यागी (72) को 2016 में गिरफ्तार किया गया था। त्यागी पर आरोप है कि उन्होंने 3,600 करोड़ रुपए की इस डील को इस तरह प्रभावित किया कि कॉन्ट्रैक्ट इटली की अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी को ही मिले। इटली की मिलान कोर्ट ऑफ अपील्स ने फैसले में माना था कि डील में भ्रष्टाचार हुआ था। कोर्ट ने 225 पेज का फैसला दिया था। इसके 17 पेजों में त्यागी का जिक्र किया गया था।