अगस्त-सितंबर में 95% बारिश की उम्मीद: मौसम विभाग

दो महीने में अच्छी बारिश के चलते खरीफ की फसलों को फायदा मिलेगा

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : दक्षिण-पश्चिम मानसून अगस्त और सितंबर में सामान्य रहेगा। इस दौरान लॉन्ग टर्म पीरियड में 95% बारिश की उम्मीद जताई गई है। मानसून के दूसरे चरण की भविष्यवाणी करते हुए मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि इस सीजन में बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर को छोड़कर जुलाई के अंत तक देशभर में अच्छी बारिश हुई मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि अगस्त-सितंबर में सामान्य मानसून (लॉन्ग टर्म) 94 से 100% रहता है। इस दौरान करीब 95% बारिश का अनुमान है। इस बार अगस्त में करीब 96% बारिश होगी। दो महीने में अच्छी बारिश के चलते खरीफ की फसलों को फायदा मिलेगा। मौसम का अनुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, बारिश का आंकड़ा अगस्त में 88% और सितंबर में 93% रह सकता है। अप्रैल में जारी भविष्यवाणी में एजेंसी ने कहा था कि इस सीजन में 100% (सामान्य) बारिश होगी।

 

Comments (0)
Add Comment