“अजहर मसूद” को राहुल ने कहा “जी” तो उससे भी आगे निकल गईं ममता बनर्जी

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। अभी भी वो मुद्दा गर्म ही है जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुर्दांत आतंकी और CRPF वीरों के हत्यारे हाफ़िज़ को जी कह कर संबोधित किया था पूरे देश में वो चर्चा दिग्विजय सिंह द्वारा ओसामा बिन लादेन को जी कहने से भी ज्यादा गर्म है क्योकि इस हत्यारे का सीधा सम्बन्ध देश के जवानो से था लेकिन उसी बीच में आने शुरू हुए हैं ऐसे ऐसे और बयान जो बन सकते हैं देश की सुरक्षा और अस्मिता के लिए बड़ा खतरा । चुनावों के नजदीक आने के बाद जहाँ उम्मीद ये की जा रही थी कि नेताओं की बयानबाजी सुधरेगी और तमाम नेता देशहित आदि के मामले पर एक साथ आयेंगे पर यहाँ सब कुछ उल्टा हो रहा है एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाये गये , आतंकी को जी बोला गया और अब नम्बर था ममता बनर्जी का ममता बनर्जी ने राहुल गाँधी के सुर में सुर मिलाने की चाहत में कह डाला है कुछ ऐसा जो आने वाले समय में घातक साबित हो सकता है देश के लिए। ज्ञात हो कि सनसनीखेज बयान में ममता बनर्जी ने कहा है कि उनको कुछ सूत्रों द्वारा खबर मिली है कि मोदी सरकार अप्रैल माह में एक और स्ट्राइक की तैयारी कर रही है उन्होंने कहा कि उनके कुछ विश्वस्त सूत्रों जिसमे कुछ पत्रकार भी हैं, ने उन्हें बताया है कि चुनावी लाभ लेने के लिए मोदी सरकार ऐसा कुछ कर सकती है। इस बयान के बाद एक ऐसा संदेश गया है जो पाकिस्तान को सतर्क कर सकता है या उसको भारत की फ़ौज या सरकार पर कड़ी नजर रखने का संदेश दे गया है भले ही ममता बनर्जी के इस बयान के अपने राजनैतिक मायने या हानि लाभ कुछ भी हो लेकिन इस बयान के बाद भारत के दुश्मनों को एक सतर्क रहने का एक संदेश भारत की ही एक प्रदेश की मुख्यमंत्री द्वारा चला गया है

Comments (0)
Add Comment