(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अफगानिस्तान के नंगारहर प्रांत में एक संसदीय उम्मीदवार की चुनावी रैली में मंगलवार दोपहर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया। हमले में 7 लोग मारे गए और 25 लोग घायल हो गए। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता का कहना है कि काम जिले में एक संसदीय अभियान कार्यक्रम में यह विस्फोट हुआ।