अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है भारत – प्रधानमंत्री मोदी

विरोधी दलों को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान एक ओर लाशें गिनने में लगा है और ये लोग हमसे सबूत मांग रहे हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कोरापुट में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जनता जर्नादन का आशीर्वाद लेने के लिए आपका ये चौकीदार आपके बीच है। अभी दो दिन पहले ही, ओडिशा एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना है, जिसने पूरी दुनिया को भारत के सामथर्य से परिचित कराया है। भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है।विरोधी दलों को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान एक ओर लाशें गिनने में लगा है और ये लोग हमसे सबूत मांग रहे हैं। मतदान करते समय आप लोग याद रखिएगा कि आपको दुश्मन के घर में घुसकर मारने वाली सरकार चाहिए या सिर झुकाकर बैठी रहने वाली सरकार।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सभा स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।वे कोरापुट एवं नवरंगपुर लोकसभा सीट के साथ 14 विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए एकंबा मैदान के पास 3 अस्थाई हेलीपैड बनाये गये थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 45 प्लाटून पुलिस फोर्स तैनात की गई है। दक्षिणांचल डीआईजी हिमांशु लाल के नेतृत्व में 4 एसपी, 10 अतिरिक्त एसपी, 30 डीएसपी एवं 150 पुलिस अधिकारी नियोजित किए गए हैं।

Comments (0)
Add Comment