अब आवारा जानवर को मारने वाले अपराधियों को पकड़वाएं और पाएं 50 हजार रुपये ईनाम !

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। पुणे में पशु अधिकार संगठन Humane Society International (HSI) यरवदा इलाके में आवारा बिल्लियों और कुत्तों को जहर देने वाले अज्ञात अपराधियों के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये के ईनाम देने की घोषणा की है। संगठन के उप प्रबंध निदेशक आलोकपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि पिछले महीने ट्राइडिल नगर सोसाइटी में 14 बिल्लियों और सात कुत्तों को मृत पाया गया था। स्थानिय निवासियों के अनुसार उन्हें जहर दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह मामला काफी चौंकाने वाला है …. हम लोगों से आग्रह करते हैं कि अगर इसे लेकर किसी के पास कोई जानकारी है तो वे हमें या पुलिस को इसकी सूचना दे सकते हैं। सेनगुप्ता ने कहा, यह इन जानवरों के खिलाफ असहिष्णुता का एक उदाहरण है। यह एक मानसिक रूप से बिमार व्यक्ति का काम हो सकता है, वो इंसान को चोट पहुंचा सकता है।’ इस घटना के बारे में जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति एचएसआई / इंडिया से फोन नंबर 8899117773 पर संपर्क कर सकता है। 

Comments (0)
Add Comment