(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। अभी न्यूजीलैंड में मस्जिद पर हुए हमले से दुनिया उबर भी नहीं पाई थी कि एक और देश में हो गया है मस्जिद पर हमला । यद्दपि इस बार पुलिस भी सतर्क थी और बिना किसी बड़े नुकसान के ही इस हमले को टाल दिया गया है पर इतना निश्चित हो गया है कि दुनिया भर में मजहबी कट्टरता की ये आगे पैर पसार रही है जिसमे एक सिरे पर ईसाई खड़े दिखाई दे रहे हैं और दूसरे सिरे पर मुसलमान । फिलहाल यूरोप के बाद इस से सबसे ज्यादा प्रभावित आस्ट्रेलियाई महाद्वीप दिख रहा है। विदित हो कि अब आस्ट्रेलिया में एक मस्जिद को निशाना बनाने की कोशिश की गयी जो वहां के सुरक्षाकर्मियों की चपलता से बच गई है। समाचार एजेंसी 9news के हवाले से आ रही खबर के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में एक मस्जिद पर हमले की खबर आई है। आस्ट्रेलिया वो देश है जिसने पिछले समय में कई आतंकी और उन्मादी हमले झेले हैं और वहां पर अब तक मुस्लिम पुरुषो और महिलओं के साथ मारपीट की खबरे आनी आम बात हो गयी है । आस्ट्रेलिया में ISIS की विचारधारा के भी कुछ लोग गिरफ्तार किये गये थे । मिल रही खबरों के अनुसार ये हमला आस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड की एक नामी मस्जिद में हुआ है जहा पर एक व्यक्ति ने अपनी कार से मस्जिद के मेन गेट में जा कर जोरदार टक्कर मार दी। उस व्यक्ति के इरादे गेट को तोड़ कर अन्दर घुसना था लेकिन सतर्क सुरक्षा के चलते वो अन्दर नहीं जा पाया। जब वो अन्दर नहीं घुस पाया तब उसने मस्जिद में मौजूद मुस्लिमों को गेट के बाहर से भद्दी भद्दी गालियाँ देना शुरू कर दिया और उनको मार डालने की धमकी भी देने लगा। इस घटना के दौरान मस्जिद में मौजूद लोग डर गये थे और वहां थोड़ी देर के लिए भगदड़ का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने फ़ौरन ही इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद प्रशासन में हडकम्प पंच गया था। न्यूजीलैंड की घटना के बाद बेहद सतर्क हो चुकी पुलिस मौके पहुंची और उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके इरादे बेहद खतरनाक दिख रहे थे। फिलहाल आरोपी से उसके इरादों के बारे में व्यापक सवाल जवाब चल रहे हैं। इस घटना के बाद आस्ट्रेलिया के भी मुसिलमों में डर का माहौल बन गया है और मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।