अब बच्चे भी बन सकतें है करोड़पति, मिलेगा बिग बी से मिलने का चान्स

इस बात की घोषणा खुद केबीसी के होस्ट और अभिनेता अभिताभ बच्चन ने शो के दौरान की

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अब आपका बच्चा भी अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देकर करोड़पति बन सकता है। कौन बनेगा करोड़पति का सीजन-10 शुरू हो चुका है। जहां एक तरफ ये शो हर किसी का पसंदीदा बनता जा रहा है, वहीं अब केबीसी जूनियर की तैयारियां की जा रही है। आम लोगों के सपनों का साकार करने वाले इस शो में बच्चे भी अब सवालों के जवाब देकर करोड़पति बन सकेंगे। किड्स स्पेशल एपिसोड के लिए 2 अक्टूबर 2018 से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी। इस बात की घोषणा खुद केबीसी के होस्ट और अभिनेता अभिताभ बच्चन ने शो के दौरान की। अगर आप अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, तो शो के ऐप kbc-sonyliv पर जा सकते हैं। इस बारे में विस्तार से जानकारी kbc-sonyliv ऐप पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए केबीसी देखते रहिए या kbc-sonyliv ऐप से जुड़े रहिए। मिली जानकारी के मुताबिक ‘कौन बनेगा करोड़पति किड्स स्पेशल’ में भाग लेने के लिए बच्चों की उम्र 10 से 14 साल के बीच होनी चाहिए।यह खबर न केवल बच्‍चों के लिए अच्‍छी है बल्‍कि अभिभावकों और स्‍कूलों के लिए भी काम की है। जो चाहते हैं कि उनका बच्‍चा कौन बनेगा करोड़पति किड्स की हॉट सीट पर पहुंचे और अमिताभ बच्‍चन के सवालों का जवाब दे, वो बच्‍चे का पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं स्‍कूल भी अपने मेधावी छात्रों का रजिस्ट्रेशन केबीसी किड्स के लिए करा सकते हैं।3 सितम्बर से शुरू हुए शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 10 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 10वें सीजन को पहला करोड़पति मिल गया है। असम की बिनीता जैन ने यह उपलब्धि हासिल की है। दो अक्टूबर को प्रसारित होने जा रहे सप्ताहिक एपिसोड के प्रोमो में यह बात सामने आई है।

Comments (0)
Add Comment