अभी मिटा नहीं क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू का बीजेपी प्रेम!

नई दिल्ली: क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू किसके हैं, आम आदमी पार्टी के, कांग्रेस के या फिर बीजेपी के… देश की राजनीति में आज इससे बड़ा सवाल जैसे कुछ और नहीं रह गया है. एक महीने पहले सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसके साथ यह माना जाने लगा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को भी छोड़ दिया है (आधिकारिक रूप से अभी तक पार्टी सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है). तभी से यह कयास लगाए जाने लगे थे कि वह आम आमदी पार्टी में जाने वालें हैं और बात अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी की घोषणा को लेकर कहीं अटक रही है. यह बात आप के सूत्र बता रहे हैं.

इस बीच, सिद्धू की आप में जाने की बात जहां अटकी वहीं कांग्रेस पार्टी ने उनपर डोरे डालने शुरू कर दिए. कांग्रेस पार्टी को संसद में अपनी एक सीट और बढ़ाने का जैसे मौका मिल गया. वैसे राजनीति के जानकार मानते हैं कि सिद्धू के कांग्रेस में जाने के आसार बहुत कम हैं क्योंकि कांग्रेस के सीएम पद के दावेदार कैप्टन अमरेंद्र सिंह की वजह से उनके जीवन में कई मुश्किलें आईं थीं।

खैर सिद्धू किसी भी पार्टी में शामिल हों, उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर जहां एक ओर अटकलों का बाजार गर्म है वहीं, ऐसा क्यों लग रहा है कि उनका बीजेपी का प्रेम अभी कम नहीं हुआ है

Comments (0)
Add Comment