अभ्यास मैच में 30 रनों से हारा न्यूजीलैंड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने शुरुआत में संतुलित रहते हुए अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन 35वें ओवर के बाद टीम के विकेट लगातार गिरते रहे और मेहमान टीम 265 रनों पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए इस पारी में टॉम लाथम (59) ने सबसे अधिक रन बनाए, वहीं कप्तान केन विलियमसन ने 47 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा, कोई भी बल्लेबाज इस मैच में खास कमाल नहीं कर पाया।

मेहमान टीम को इस कदर कमजोर करने में भारत के गेंदबाजों जयदेव उनादकट और शाहबाज नदीम ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए, वहीं धवल कुलकणी, कर्ण शर्मा, गुरकीरत सिंह और अवेश खान को एक-एक सफलता हासिल हुई। भारतीय बोर्ड एकादश और न्यूजीलैंड के बीच अगला अभ्यास मैच 19 अक्टूबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

Comments (0)
Add Comment