अमेरिका में हुई फिर हुई गोलीबारी:भारतीय मूल के एक नागरिक की मौत, चार अन्य घायल

अमेरिकी प्रांत उत्तर कैरोलीना में हुई गोलीबारी में एक मोटल के भारतीय मूल के मालिक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी जमाल लिटिलजॉन ने बताया कि फायटेविले शहर में नाइट्स इन एंड डायमंड्ज जेंटलमेन क्लब के मालिक आकाश टी तलाटी (40) गोलीबारी में मारे गए। हालांकि, वह एक राहगीर थे और गोलीबारी की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि तलाटी गुजरात के आणंद के रहने वाले थे।

गोलीबारी में मारे गए आकाश टी तलाटी।

बता दें कि अमेरिकी पिछले काफी समय से गोलबारी की घटनाओं से जूझ रहा है। अमेरिका के टेक्सास स्थित एक बैपटिस्ट चर्च के बाहर हाल ही में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं, जिससे पादरी की 14 वर्षीय बेटी सहित कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई थी।

सैन एंटोनियो के दक्षिण पूर्व में सदरलैंड स्प्रिंग्स के फर्स्ट बैपटिस्ट चर्च में कल हुई गोलीबारी में कम से कम 20 लोग घायल हो गए थे। टैक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने 26 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी। यहां के जन सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता फ्रीमेन मार्टिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मृतकों में एक गर्भवती महिला के साथ साथ पांच साल के बच्चे से लेकर 72 वर्षीय बुजुर्ग तक शामिल हैं।

 

Comments (0)
Add Comment