अरुण जेटली ने कहा – 48 साल पुराने एजेंडे पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस

जेटली ने कहा कि राहुल गांधी में अब हार की निराशा दिखने लगी है, क्योंकि राफेल जेट सौदे और कारोबारियों के कर्ज माफी की फर्जी कहानी हवा हो गई है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। जेटली ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी समय से 48 साल पीछे हैं। वे 2019 के चुनाव 1971 के एजेंडे पर लड़ रहे हैं, जबकि इतने समय में देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति काफी बदल चुकी है।जेटली ने कहा कि राहुल गांधी में अब हार की निराशा दिखने लगी है, क्योंकि राफेल जेट सौदे और कारोबारियों के कर्ज माफी की फर्जी कहानी हवा हो गई है। चुनाव के दौरान कोई इन बातों को नहीं पूछ रहा। उनकी हताशा तब दिखाई देने लगी जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल का खेल समझे बगैर दिल्ली में आम आदमी पार्टी को चार लोकसभा सीट ऑफर कर दीं।जेटली ने कहा कि राहुल की निराशा चरम पर तब पहुंच गई, जब उन्होंने और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जुबानी हमले का काम राज ठाकरे को दे दिया। वो भी बिना यह समझे कि इसका उत्तर प्रदेश, बिहार और बाकी उत्तरी राज्यों पर क्या असर पड़ेगा।

Comments (0)
Add Comment