आजम खान की यूनिवर्सिटी पर पड़ा पुलिस का छापा।

रामपुर में सपा सांसद आजम खान के यूनिवर्सिटी पर पुलिस की रेड।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के प्रोजेक्ट मोहम्मद जौहर अली विश्वविद्यालय पर आज दोपहर पुलिस का छापा पड़ा।खबर है कि पुलिस विश्वविद्यालय में जमीन की पैमाइश करने गई है। इस दौरान पुलिस ने विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में जाकर भी जांच पड़ताल किया। छापे के दौरान पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को भी परिसर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। उम्मीद है कि बाहर आने के बाद पुलिस अधिकारी पत्रकारों से बातचीत कर मामले की विस्तृत जानकारी देंगे।बता दें कि जौहर यूनिवर्सिटी में यह छापा उस वक्त पड़ा है जब पहले से ही आजम खान जमीन कब्जाने के मामले में कई केसों में घिरे हुए हैं। आजम खान पर पहले से ही अजीमनगर थाने में जमीन हड़पने को लेकर कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं।छापा मारने के लिए विश्वविद्यालय में भारी पुलिस बल पहुंची है।पुलिस की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और साथ ही कई पुलिस ऑफिसर्स गेट पर भी तैनात हैं।

Comments (0)
Add Comment