आतंकवाद और भी होता है भयावह, जब सरकारें करतीं हैं उसे प्रायोजित : सुषमा स्वराज

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि आतंकवाद की समस्या तब और भयावह हो जाती है जब देशों की सरकारें उसका समर्थन करती हैं और उसे प्रायोजित करती हैं। उनका इशारा पाकिस्तान की ओर था। यहां रायसीना संवाद को संबोधित करते हुए सुषमा ने कहा कि आतंकवाद के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने का रवैया जरूरी है।



विदेश मंत्री ने कहा कि आतंकवाद की समस्या कहीं भी समाजों को आतंकित कर सकती है और डिजिटल युग में समस्या और अधिक विकराल है। सुषमा ने कहा कि ‘सभी समस्याओं की जननी’ आतंकवाद और परमाणु प्रसार पर बिखरे तरीके से प्रभावशाली रूप से ध्यान नहीं दिया जा सकता। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि सरकारों द्वारा समर्थित और प्रायोजित आतंकवाद और अधिक खतरनाक है।



Comments (0)
Add Comment