(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान की कथनी और करनी में साफ अंतर नजर आ रहा है। एक तरफ वह आतंक के खात्मे की बात करते हैं, दूसरी ओर उनकी मंत्री आतंकी हाफिज सईद की कॉन्फ्रेंस में शिरकत करते नजर आ रहे हैं। इससे फिर साफ हो गया है कि पाकिस्तान में आतंकियों को सरकार का पूरा समर्थन प्राप्त है।पाकिस्तान इमरान कैबिनेट में मंत्री नूर-उल-हक कादरी रविवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए नजर आए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आतंकी सरगना हाफिज सईद था। बता दें कि कादरी यहां पर हाफिज सईद के साथ मंच साझा करते हुए भी दिखाई दिए। तस्वीर में हाफिज सईद बीच में बैठा है, जबकि नूर-उल-हक कादरी सबसे दाईं ओर बैठे हैं।गौरतलब है कि नूर-उल-हक कादरी पाकिस्तान की इमरान सरकार में धार्मिक मामलों के मंत्री हैं। रविवार को इस्लामाबाद में सर्वदलीय बैठक हुई थी, जिसमें मंत्री और हाफिज सईद दोनों ही शामिल थे।