आपात स्थिति को नियंत्रित करने की प्रथम कड़ी है वेस कैम्प-डाॅ0 लाल सिंह

संकट की स्थिती से निपटने के लिए सर्वप्रथम स्वंय के संरक्षण की व्यवस्था करें

कुल्लू:आपात स्थिति को नियंत्रित करने की प्रथम कड़ी है वेस कैम्प- ये उद्गार डाॅ0 लाल सिंह कंमाडैंट रीजनल एडवेंचर सेन्टर (नार्थ जोन) नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू ने 7 दिवसीय एडवेंचर कैम्प के दूसरे दिन प्रतिभागी युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि संकट की स्थिती से निपटने के लिए सर्वप्रथम स्वंय के संरक्षण की व्यवस्था करें ताकि आप दूसरों की सहायता कर सकें, प्र्रतिभागी युवाओं ने टैन्ट पिचिंग करने के साथ-2 एडवेंचर कैम्प में प्रयोग होने वाले उपकरण की जानकारी मान्टेनियर प्रशिक्षक श्री गुरूदेव राणा, विक्की व गोपाल से प्राप्त करी, इस समयावधी में युवाओं को समय के महत्व व सकारात्मक जीवन शैली के महत्व पर विस्तार पूर्वक जानकारी डाॅ0 डी0के0सिंह सह0प्राध्यापक इलाहाबाद विश्वविद्यालय एंव प्रशिक्षक दल प्रभारी ने प्रदान की। दिल्ली ने आए हुए आरती, मनोज, कैलाश व विलाल मोहम्मद तथा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कुलदीप एंव हमीरपुर से राजीव ने कहा कि कुल्लू घाटी की रमनीयता निश्चित रूप से मनमोहक है उन्होंने साहसिक शिविर में अवसर प्राप्त होने के लिए नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार का आभार अदा किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि कैम्प के 7 दिनों में अनेकों गातिविधियों से उनके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

Comments (0)
Add Comment