आम्रपाली बिल्डर्स के खिलाफ घर खरीदारों ने एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में चेयरमैन अनिल शर्मा समेत तीन डायरेक्टरों के नाम शामिल हैं। आम्रपाली बिल्डर्स के खिलाफ घर खरीदारों ने 420, 406 धारा के तहत गौतमबुद्ध नगर में एफआईआर दर्ज कराई है। घर खरीदारों ने आम्रपाली बिल्डर्स के चेयरमैन अनिल शर्मा के अलावा शिव प्रिया और मोहित गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।