आयरन-मैन, एक्स-मैन सहित कई सुपरहीरोज के जनक ‘स्टैन ली’ का हुआ निधन।

ली की बेटी ने इस बात की पुष्टि की कि अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। स्टैन ली ने 1961 में दि फैंटास्टिक फोर के साथ मार्वल कॉमिक्स की शुरुआत की थी।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : मार्वल कॉमिक्स के जनक स्टैन ली का 95 साल की आयु में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह ली को लास एंजेल्स स्थित सीडर्स सिनाई मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। ली की बेटी ने इस बात की पुष्टि की कि अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। स्टैन ली ने 1961 में दि फैंटास्टिक फोर के साथ मार्वल कॉमिक्स की शुरुआत की थी। बाद में इसमें स्पाइडर मैन, एक्स मैन, हल्क, आयरन मैन, ब्लैक पैंथर और कैप्टन अमेरिका जैसे किरदार दिए गए। इन किरदारों पर बाद में फिल्में भी बनीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर धमाल मचाया। मार्वल की अब तक की लगभग हर फिल्म में स्टैन ली ने कैमियो रोल किया। कॉमिक्स के अलावा ली ने फिल्मों में स्क्रीनप्ले भी लिखे थे। ली की कॉमिक्स के पूरी दुनिया में दीवाने हैं।

Comments (0)
Add Comment