आर्मी चीफ और आइएसआइ प्रमुख से मिले इमरान खान

इस मीटिंग में इमरान खान को आर्मी चीफ ने अफगान सीमा में चल रहे रद्द-उल-फसाद के बारे में बताया

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा और आइएआइ के डायरेक्‍टर जनरल लेफ्टिनेंट नवीद मुख्‍तार प्रधानमंत्री इमरान खान से उनके ऑफिस में मुलाकात की। इस दौरान राष्‍ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ स्‍थानीय स्‍तर के सुरक्षा से जुड़े हालात पर चर्चा हुई। इस मीटिंग में इमरान खान को आर्मी चीफ ने अफगान सीमा में चल रहे रद्द-उल-फसाद के बारे में बताया। जियो न्‍यूज से मिली जानकारी के अनुसार संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्रों (फाटा) में सुधार और सुरक्षा की तैयारियों पर विस्‍तार से बताया।12 सिंतबर को 65 वर्षीय क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान आइएसआइ के हेड क्‍वाटर का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान पाक पीएम खान ने देश की सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम की सराहना भी की थी। इस दौरान इमरान को देश के सुरक्षा कानून और एजेंसी की ताजा रणनीति के बारे में बताया गया था।रावलपिंडी में बने मुख्‍यालय में इमरान खान ने उन्‍हें संबोधित करते हुए कहा था कि आपको जिस चीज की भी जरूरत होगी सरकार हल हाल में पूरा करेगी। आर्मी की हर जरूरत का ख्‍याल रखा जाएगा।

Comments (0)
Add Comment