आर्मी डे: तीनों सेनाध्यक्षों ने अमर जवान ज्योति पर दी श्रद्धांजलि, PM की ओर से जवानों को बधाई

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारतीय सेना दिवस के मौके पर सेना के थल सेना अध्यक्ष बिपिन रावत, नौसेना अध्यक्ष सुनील लांबा और वायुसेना वीएम धनौआ ने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने जवानों को शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए जवानों के बलिदान का महत्व बताया और लिखा कि उन सभी को सलाम जो राष्ट्र की खातिर शहीद हो जाते हैं। भारत उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।



पीएम ने कहा कि आर्मी डे के मौके पर मैं जवानों को ही नहीं उनके परिजनों को भी शुभकामनाएं देता हूं। आज हर देशवासी अपनी सुरक्षा को लेकर जवानों पर पूरा विश्वास है, साथ ही ये भी नहीं भूला जा सकता कि जवान आपदा के समय जिंदगियों को बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।




जानें क्यों मनाया जाता है आर्मी डे

आर्मी डे मनाने की परंपरा साल 1949 में सेना के पहले कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा के सम्मान में शुरू की गई थी। तब से हर साल सेना के सभी कमांड हेडक्वार्टर देश की राजधानी दिल्ली में आर्मी परेड सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इस मौके पर आयोजित होने वाली परेड का मकसद दुनिया को अपनी ताकत से रुबरु करवाना और साथ ही युवाओं को प्रेरित करना होता है।

Comments (0)
Add Comment