आशुतोष बने रिजवान के जाल में फंसकर एक युवती की जिन्दगी बर्बाद !

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। वह खुद का नाम आशुतोष बताता था जबकि वह आशुतोष नहीं बल्कि रिजवान था। हिन्दू नाम रखकरघूमने वाले रिजवान के निशाने पर हिन्दू लडकिया थी, जिन्हें वह लव जिहाद के चंगुल में फंसाना चाहता था। जब तक आशुतोष की काली हकीकत सामने आती तब तज वह अपनी नापाक साजिश को अंजाम तक पहुंचा चुका था। आशुतोष बने रिजवान के जाल में फंसकर एक युवती की जिन्दगी बर्बाद हो चुकी थी। मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का है जहाँ मुस्लिम युवक ने हिन्दू बनकर आशुतोष नाम रखा तथा हिन्दू युवती को लव जिहाद में फंसाकर एक हिन्दू युवती से शादी कर ली और उसके साथ पति के रूप में रहने लगा। लेकिन एक दिन युवती के हाथ युवक का आधार कार्ड लग गया जिसके आधार पर उसकी पहचान मुस्लिम युवक रिजवान के रूप में हुई। पीड़ित युवती ने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। देवरिया पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवरिया के बरहज थाने के प्रभारी (एसएचओ) वीर बहादुर यादव ने बताया कि मूल पहचान छिपाकर डेढ़ माह से कपरवार के पश्चिम टोला में युवती के साथ किराए के मकान में रह रहे युवक रिजवान पर जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक युवक का वास्तविक नाम रिजवान है, जबकि वह आशुतोष राय के नाम के फर्जी पहचान पत्र पर रहा था। एसएचओ ने बताया कि देवरिया जिले के लार के रोपन छपरा का निवासी रिजवान दवा कारोबारी है। बताया गया है कि कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र में वह दवा आपूर्ति करता था। इसी बीच वह एक युवती के संपर्क में आ गया। आरोप है कि रिजवान युवती को अपने बहकावे में लेकर बरहज के कपरवार गांव के पश्चिम टोले में रह रहा था। उसने युवती को अपनी पहचान आशुतोष राय बताकर एक मंदिर में शादी की थी।  इसी पहचान पर वह यहां रह रहा था। फिर एक दिन युवती के हाथ युवक का आधार कार्ड लग गया जिसमें उसका नाम रिजवान लिखा हुआ था। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Comments (0)
Add Comment