(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : सुंदरनगर अस्प्ताल में निर्धन एवं असहाय रोगियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आश्रय संस्था का शुभारंभ किया गया। यह संस्था 26 अक्टूबर 2016 को शुरू की गई थी । एका एक इस संस्था के फाउंडर मेंबर के मन में असहाय एवं निर्धन रोगियों की सहायता करने का विचार उत्पन्न हुआ। जिसके फलस्वरूप आश्रय संस्था का गठन किया गया। संस्था के फाउंडर मेंबर एवं पदाधिकारियों में रोहिल राणा प्रधान, तरुण कुमार उपप्रधान, राजेश कलसी महासचिव, जयप्रकाश कोषाध्यक्ष के अलावा हरीश वर्मा, गोविंद ठाकुर, पंकज साहनी ने बताया कि आश्रय संस्था के माध्यम से माता जीवनी आश्रम धरमेडा के सौजन्य से सुंदरनगर अस्प्ताल के गायनी वार्ड के पास आरओ फिल्टर यंत्र की स्थापना एवं वाटर कूलर का जीर्णोद्धार किया गया। संस्था द्वारा जचा बच्चा के लिए गिफ्ट हेम्पर प्रदान किया। जिसको सिविल अस्पताल के एसएमओ एवं मुख्य अतिथि डॉ.चमन सिंह ठाकुर को समर्पित किया। अन्य अतिथियों में रमन कपूर, विनोद, तेज लाल सैनी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। यह संस्थागत आठ महीनों से हर रविवार को औषधालयों में प्रविष्ट सभी रोगियों को निशुल्क दूध एवं अल्प आहार वितरित करती है। इसके अतिरिक्त गरीब व जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सहायता एवं लैब टैस्ट, आपातकाल में मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा भी उपलब्ध करवाती आ रही है जो एक सराहनीय कदम है।
संस्था द्वारा जचा बच्चा के लिए गिफ्ट हेम्पर प्रदान किया। जिसको सिविल अस्पताल के एसएमओ एवं मुख्य अतिथि डॉ.चमन सिंह ठाकुर को समर्पित किया। अन्य अतिथियों में रमन कपूर, विनोद, तेज लाल सैनी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। यह संस्थागत आठ महीनों से हर रविवार को औषधालयों में प्रविष्ट सभी रोगियों को निशुल्क दूध एवं अल्प आहार वितरित करती है। इसके अतिरिक्त गरीब व जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सहायता एवं लैब टैस्ट, आपातकाल में मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा भी उपलब्ध करवाती आ रही है जो एक सराहनीय कदम है।