इन आसान ज्योतिष उपायों से करें धन की कमी को पूरा..

(न्यूज़ लाइव नाऊ) :  वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो आपको पैसे से संबंधित चिंताओं से राहत प्रदान करती हैं और घर में शांति भी लाती हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बताने जा रहे है जो कि आपको पैसे से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करेंगे।



घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति रखें। रोजाना इस मूर्ति की पूजा करो। यह आपको समृद्धि प्राप्त करने में मदद करेगा।घर में पानी से भरे हुए घड़े को उत्तर दिशा में रखना धन की कमी की समस्या को कम करने में मदद करता है। इस घड़े में कभी भी पानी खत्म न होने दें।

घर में वास्तु दोष के कारण लोगों को धन की कमी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए, वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में वास्तु देव की मूर्ति या तस्वीर रखना फायदेमंद रहता है। यह आपकी धन संबंधी बाधाओं को दूर करने में मदद करता है। घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी माता और भगवान कुबेर की तस्वीर रखें और स्वस्तिक बनायें। यह धन की कमी को लाभ प्राप्त करने में बदलने में मदद करेगा।



Comments (0)
Add Comment