इलाहाबाद कुंभ में शाकाहारी और नशा न करने वाले अच्छे चरित्र के पुलिसकर्मी ही कर सकेंगे ड्यूटी।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : जवान, ऊर्जावान, शाकाहारी, शराब न पीने वाले, सिगरेट न पीने वाले और मृदुभाषी व्यक्तियों की आवश्यकता है। यह कोई शादी का विज्ञापन नहीं बल्कि वे गुण हैं जो कुंभ मेला में ड्यूटी करने वाले पुलिसवालों में देखी जा रही हैं। अगले साल 15 जनवरी से यूपी के इलाहाबाद में संगम किनारे होने वाले कुंभ में जिन पुलिसवालों की ड्यूटी लगाई जानी है, जिला प्रशासन उनमें ये सारे गुण देख रहा है।ठीक है लेकिन यूपी पुलिस मे शराबा ना पीने वाले ओर मॉस मदिरा का सेवन ना करने पुलिस वालो का मिलना अत्यंत ही कठिन है परंतु मिल जायेंगे। इतना ही नहीं जिन पुलिसवालों की कुंभ में ड्यूटी लगाई जाएगी उनके पास अच्छे चरित्र का प्रमाणपत्र भी होना आवश्यक है। उन्हें अपने वरिष्ठों की मंजूरी भी चाहिए होगी। जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि जिन पुलिसवालों की ड्यूटी कुंभ में लगाई जाएगी वे इलाहाबाद के निवासी नहीं होंगे। जिला प्रशासन की मानें तो कुंभ की सुरक्षा को लेकर अक्टूबर से तैनाती किए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 10,000 लोगों की यूनिफॉर्म में ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें पैरामिलिटरी के लोग भी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने कुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसवालों की उम्र भी निर्धारित की है। जो कॉन्स्टेबल 35 साल से कम के होंगे, उनकी ड्यूटी ही लगाई जाएगी। वहीं सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसवालों की उम्र 40 से कम और इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसवालों की उम्र 45 वर्ष से कम होगी।

Comments (0)
Add Comment