इसरो ने लॉन्च किया 100 उपग्रह

एक साथ भेजे 31 सैटलाइट्स

(न्यूज़ लाइव नाऊ) श्रीहरिकोटा: अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में तमाम कीर्तिमान अपने नाम कर चुके इसरो ने शुक्रवार को एक और बड़ा रेकॉर्ड कायम करते हुए 100वां उपग्रह लॉन्च किया। इसरो ने एक साथ 31 सैटलाइट लॉन्च किए। इसरो की ओर से पीएसएलवी सी-40 रॉकेट के जरिए लॉन्च किए गए 31 सैटलाइट्स में 28 विदेशी और 3 स्वदेशी उपग्रह शामिल हैं। विदेशी सैटलाइट्स की बात की जाए तो इनमें कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के उपग्रह शामिल हैं। अर्थ नैविगेशन के लिए प्रक्षेपित किया जा रहा 100वां सैटलाइट कार्टोसेट-2 सीरीज मिशन का प्राथमिक उपग्रह है। इसके साथ सह यात्री उपग्रह भी है, जिसमें 100 किलोग्राम के माइक्रो और 10 किलोग्राम के नैनो उपग्रह भी शामिल होंगे। कार्टोसेट-2 सीरीज के इस मिशन के सफल होने के बाद धरती की अच्छी गुणवत्ता वाली तस्वीरें मिलेंगी। इन तस्वीरों का इस्तेमाल सड़क नेटवर्क की निगरानी, अर्बन ऐंड रूरल प्लानिंग के लिए किया जा सकेगा।

Comments (0)
Add Comment