इस्लामिक मुल्क बंगलादेश ने किया एलान, अब 1 भी रोहिंग्या को नहीं दे सकते पनाह

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। भारत के तमाम राष्ट्रवादी रोहिंग्या नाम के जिस संकट के खिलाफ अपनी आवाज लगातार बुलंद कर रहे हैं उसी रोहिंग्या नाम की आफत के लिए अब संसार के तमाम देशों ने अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं रोहिंग्या के नाम पर सबसे ज्यादा सहानभूति लेने और विदेशी देशों से सबसे ज्यादा डोनेशन लेने वाले देश बंगलादेश ने तो अब बाकी देशों से भी कहीं बढ़ कर बयान दिया है जिसके बाद रोहिंग्या पड़ गये हैं अजीब सी पशोपेश में पड़ गये हैं ज्ञात हो कि इस्लामिक मुल्क बंगलादेश ने साफ साफ़ एलान कर दिया है कि अब उसके देश में एक भी रोहिंग्या नहीं घुसने दिया जाएगा इतना ही नहीं बंगलादेश ने किसी भी रोहिंग्या को तत्काल प्रभाव से अपने देश में घुसने से रोकने के लिए सीमओं पर अपने सैनिको को तैनात कर दिया है जिनको कड़े संदेश दिए गये हैं सबसे हैरानी की बात ये है अभी भी रोहिंग्या म्यन्मार से भाग भाग कर दूसरे देशो में पनाह मांग रहे हैं ।।बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश अपनी सीमाएं खोलकर काफी शरणार्थियों को शरण दे चुका है। बेहतर होगा कि अब दूसरे देश शरणार्थियों के लिये अपनी सीमाएं खोलें। बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमिन ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।  उन्होंने बंगलादेश के रुख को साफ़ करते हुए कहा है किहम और ज्यादा म्यांमार शरणार्थियों को अपने यहां पनाह नहीं दे सकते। म्यांमार से लगी सीमा लगभग पूरी तरह बंद कर दी गई है।

Comments (0)
Add Comment