इस मानसिक बिमारी से पीड़ित थे हनी सिंह, इसलिए 18 महीने से थे गायब

‘अंग्रेजी बीट’, ‘हाई हील्स’ जैसे गानों से फेसम हुए यो यो हनी सिंह बीच में कहीं खो गए थे. बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण दो साल उन्होंने अपने काम से ब्रेक ले लिया था. अब हनी सिंह वापसी की पूरी तैयारी में हैं और गंगा के किनारे गाने लिख रहे हैं.



उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर गंगा किनारे की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो आराम करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने तस्वीर का कैप्शन दिया है- गंगा किनारे चिल कर रहा हूं. बीट्स बना रहा हूं, गाने लिख रहा हूं.

हनी सिंह ने ‘लुंगी डांस’, ‘चार बोतल वोडका’, ‘ब्लू आइज’ जैसे बेहतरीन गाने दिए हैं, लेकिन बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण उन्होंने गाने लिखना छोड़ दिया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं शराब का आदी था इसलिए यह बीमारी और बढ़ गई थी.

जब वह अचानक गायब हुए तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि ड्रग ओवरडोज के कारण वह रिहैब में हैं, लेकिन हनी सिंह ने इंटरव्यू में इन बातों का खंडन किया था. उन्होंने बताया था- 18 महीने मेरी जिंदगी के सबसे खराब दिन थे. मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं था. अफवाह थी कि मैं रिहैब में हूं, लेकिन पूरे समय मैं अपने नोएडा वाले घर में था. मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर था. मैंने चार डॉक्टर बदले. मुझ पर दवाइयों का असर नहीं हो रहा था और अजीब हरकतें मेरे साथ हो रही थीं. मैं मानता हूं कि मेरे एल्कोहलिक होने की वजह से मेरी बीमारी और बिगड़ गई थी.

उन्होंने कहा, ‘यह बहुत डरावना था. एक साल हो गए थे और मुझ पर दवाइयों का असर नहीं हो रहा था. दिल्ली के डॉक्टर से इलाज के बाद मुझ पर दवाइयों का असर शुरू हुआ था. मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया था. मैं अपने कमरे से बाहर नहीं निकलता था. मेरी दाढ़ी बढ़ गई थी और महीनों मैंने अपने बाल नहीं कटवाए थे. 20 हजार लोगों के सामने मैं परफॉर्म करता था, लेकिन उस समय 4-5 लोगों के सामने भी नहीं आ पाता था. बाइपोलर आपके साथ यही करता है.’




क्या है बाइपोलर डिसऑर्डर

यह एक तरह की दिमागी बीमारी है जो डिप्रेशन की ही तरह होती है. इसमें इंसान या तो ज्यादा खुश महसूस करता है या फिर बहुत ज्यादा दुखी हो जाता है.

Comments (0)
Add Comment