इस साल नहीं मिलेगा साहित्य का नोबल प्राइज

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : नोबेल पुरस्कारों के 117 सालों के इतिहास में 8वीं बार इस साल किसी विजेता को साहित्य का नोबल नहीं दिया जाएगा। दरअसल, विजेता का चुनाव करने वाली स्वीडिश एकेडमी की ज्यूरी मेंबर कटरीना फ्रोस्टेनसन के पति पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इसीलिए 2018 के विजेता के नाम पर मुहर नहीं लग पाई। शुक्रवार को स्टॉकहोम में हुई ज्यूरी की मीटिंग में फैसला लिया गया कि 2018 का साहित्य पुरस्कार अगले साल दिया जाएगा। संस्था ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि नोबेल पुरस्कार टालने का फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है, जब संस्था की छवि खराब हुई। इसके अलावा संस्था पर जनता का भरोसा कमजोर हुआ है।फ्रेंच फोटोग्राफर जीन क्लाउड अरनॉल्ट पर सोशल मीडिया कैंपेन #मीटू के तहत नवंबर, 2017 में 18 महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। अरनॉल्ट की पत्नी कवयित्री और लेखिका फ्रोस्टेनसन स्वीडिश एकेडमी की ज्यूरी मेंबर रही हैं। हालांकि अरनॉल्ट इन आरोपों से खारिज कर चुके हैं।

Comments (0)
Add Comment