ईडी की चार्जशीट पर राहुल चुप क्यों? – अरुण जेटली

जेटली ने कहा, ‘’जब किसी राजनीतिक व्यक्ति पर दस्तावेज के आधार पर आरोप लगता है तो कुछ तो उत्तर होगा।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को अगस्ता वेस्टलैंड मामले में ईडी की चार्जशीट को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। जेटली ने कहा, ‘’कांग्रेस को ईडी पर जवाब देना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि ईडी के पास जो दस्तावेज हैं उनमें जिन आरजी, एपी और एफएएम का इस्तेमाल हुआ है वे कौन हैं?’’ जेटली ने कहा, ‘’जब किसी राजनीतिक व्यक्ति पर दस्तावेज के आधार पर आरोप लगता है तो कुछ तो उत्तर होगा। या यह कहा जाएगा कि दस्तावेज गलत है या उनसे गलत निष्कर्ष निकाला जा रहा है।अगर कोई उत्तर नहीं दिया जाता तो इसका मतलब सिर्फ इतना है कि इनका कोई उत्तर नहीं दिया जा सकता। ईडी ने अपनी चार्जशीट में ‘एपी’ की पहचान कांग्रेस नेता और गांधी परिवार के करीबी अहमद पटेल के तौर पर की है।’’

Comments (0)
Add Comment