ईसा मसीह की तरह बेहतर इंसान बनना चाहते हैं जस्टिन बीबर ! इंस्टाग्राम पर व्यक्त किए विचार !

मॉडल हैली बाल्डविन के साथ शादी की खबरों के बीच बेबी फेम सिंगर जस्टिन बीबर ने थैंक्सगिविंग के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : मशहूर कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर ईसा मसीह की तरह बनना चाहते हैं। यह बात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखी। मॉडल हैली बाल्डविन के साथ शादी की खबरों के बीच बेबी फेम सिंगर जस्टिन बीबर ने थैंक्सगिविंग के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। जस्टिन ने लिखा है कि वे ईसा मसीह की तरह ज्यादा धैर्यवान, दयालु और निस्वार्थ बनने की कोशिश कर रहे हैं। थैंक्सगिविंग पर जस्टिन पत्नी हैली के साथ हिलसॉन्ग चर्च पहुंचे। 

जस्टिन ने लिखा, “एक शादीशुदा पुरुष के रूप में यह मेरा पहला थैंक्सगिविंग है। पहली बार मैं थैंक्सगिविंग होस्ट कर रहा हूं और यह पहला मौका होगा जब दोनों तरफ का परिवार साथ होगा। रिश्ते निभाना मुश्किल होता है और प्यार करना भी हमेशा आसान नहीं होता। लेकिन ईसा मसीह, मुझे यह दिखाने के लिए आपका धन्यवाद कि हर दिन सीखने का एक मौका होता है। मैं ईसा की तरह धैर्यवान, दयालु और निस्वार्थ बनने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे अभी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन ईश्वर की कृपा मेरे साथ है।”

जस्टिन और हैली ने सितम्बर में गुपचुप शादी के बंधन में बंधे थे। हाल ही में कपल ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट कर अपनी शादी की खबर को पब्लिक किया था। हैली ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपने नाम को बदलकर हैली बीबर किया था। वहीं जस्टिन ने अपने इंस्टाग्राम पर हैली के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था,”मेरी पत्नी कमाल है। ”

 

Comments (0)
Add Comment