(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : बेंगलुरु से पुणे के लिए उड़ान भरने वाली गोएयर की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। बताया जा रहा है कि शनिवार को उड़ान भरने के बाद ही विमान के इंजन में कुछ खराबी आ गई थी। जिसके बाद गोएयर की फ्लाइट नंबर G8-283 की बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। खबर के मुताबिक, विमान में 283 यात्री सवार थे। गोएयर ने एक बयान जारी कर कहा ‘फ्लाइट में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई थी। मानक ऑपरेटिंग प्रक्रिया के रूप में पायलट विमान को वापस बेंगलुरु ले आए। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों की देखभाल की गई और वैकल्पिक उड़ानों का इंतजाम किया गया। यात्रियों को होने वाली असुविधा के कारण हमें खेद है।