(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : बार-बार करारा जवाब मिलने के बाद भी पाकिस्तान सुधर नहीं रहा है। रविवार को जम्मू के पुंछ जिले और कश्मीर के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की। इससे पुंछ में चार नागरिक घायल हो गए। जबकि उड़ी में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। भारतीय सेना ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया है। एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। जम्मू से लेकर कश्मीर सीमा पर गोलाबारी कर रहा है।तड़के तीन बजे पाक से दागा गोला उड़ी के कामलाकोट में मोहम्मद सादिक गुज्जर के घर पर गिरा। इससे उसका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गोलाबारी शुरू होते ही परिवार ने सुरक्षित जगह पर आश्रय ले लिया था। इस कारण परिवार के सदस्य बच गए। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उड़ी क्षेत्र में एक घंटे तक पाक सेना लगातार गोलाबारी करती रही।जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े चार बजे पाक सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू कर दी। जैसे ही भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की ठीक उसी समय शाहपुर, बलनोई व मनकोट सेक्टर में पाक सेना की गोलाबारी शुरू हो गई।भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी क्षत्रों को निशाना बनाया गया। सुबह साढ़े सात बजे तक गोलाबारी करती रही। इस गोलाबारी में सीमा पर किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।