उत्तरी दिल्ली में बिना लाइसेंस के चल रहे 20 स्पा सेंटर सील

उत्तरी दिल्ली में बिना लाइसेंस के चल रहे 20 स्पा सेंटर सील

(न्यूज़ लाइव नाऊ) नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली में बुधवार को 20 से अधिक स्पा सेंटरों को सील कर दिया गया है। इन सभी स्पा सेंटरों को इसलिए सील कर दिया गया है। क्योंकि ये सभी अवैध तरीके से बिना व्यापार लाइसेंस के चल रहे थे। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने बताया कि उसके जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशांत विहार, गुरू हरिकिशन नगर और रोहिणी के विभिन्न सेक्टरों और अन्य स्थानों पर एक सर्वेक्षण कराया गया था। एनडीएमसी ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘23 स्पा सेंटरों को आज स्थानीय पुलिस की मदद से सील कर दिया गया। ये सेंटर एनडीएमसी से बिना किसी वैध लाइसेंस के चल रहे थे।

Comments (0)
Add Comment