(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : हिमाचल के मनाली, रोहतांग और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर सोमवार को बर्फबारी हुई। इससे पारे में काफी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी के कारण मुगल रोड को एहतियातन बंद कर दिया गया। यह रोड जम्मू के पूंछ व राजौरी को कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ता है। दूसरी तरफ मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पंजाब के तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज होगी।