(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर बताया कि संसद में आज उनका खास मित्र उनसे मिलने आया। प्रधानमंत्री के साथ तस्वीर में उनका खास मित्र एक मासूम और प्यारी बच्ची है। प्रधानमंत्री का यह खास मित्र भाजपा सांसद सत्यनारायण जाटिया की पोती है। दरअसल, संसद में आज भाजपा सांसद सत्यनारायण जाटिया अपने बेटे, बहू व पोती के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- ‘एक बहुत स्पेशल मित्र उनसे संसद में मिलने आया।‘ हालांकि इस मासूम बच्ची के बारे में उन्होंने कुछ जानकारी नहीं दी है।’ प्रधानमंत्री की गोद में उनका यह खास मित्र काफी खुश नजर आ रही है। फोटो में मेज पर कुछ चॉकलेट्स भी रखी हुई है।सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले प्रधानमंत्री मोदी विदेश दौरे के दौरान भी नन्हे बच्चों से मिलते रहे हैं।इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वालों में से एक हैं। यहां उनके 25 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं लेकिन वे किसी को फॉलो नहीं करते।मंगलवार को जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यालय में आई नन्हीं रुद्राक्षी के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, लोग इसे देखने उमड़ पड़े। देखते ही देखते रुद्राक्षी इंटरनेट सनसनी बन गई। कुछ ही देर में यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी की सबसे ज्यादा देखी गई तस्वीरों में शुमार हो गई। इसे 25 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया।रुद्राक्षी भाजपा के राज्यसभा सदस्य सत्य नारायण जटिया की आठ माह की पोती है। मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी सत्य नारायण जटिया अपने बेटे, बहू और पोती के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे थे।’संसद भवन में एक खास दोस्त मिलने आया’ के कैप्शन के साथ पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर आते ही लोगों ने बच्ची की पहचान को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। आलोचक और समर्थक सब अपनी-अपनी तरह से पोस्ट करने में जुटे थे।इन टिप्पणियों के बीच भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लिखा, ‘भविष्य सुरक्षित हाथों में है।’ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस पर टिप्पणी की। उन्होंने कश्मीर मसले पर मध्यस्थता को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद संसद में चल रहे गतिरोध से इस तस्वीर को जोड़ा। उन्होंने लिखा, ‘बहुत प्यारी तस्वीर। जब विपक्षी पार्टियां ट्रंप मामले पर प्रधानमंत्री से सफाई मांगने का हल्ला मचा रही थीं, उस समय यह तस्वीर पोस्ट करके पीएम ने बता दिया कि विपक्षियों की मांग के बारे में वह क्या सोचते हैं।’ इंस्टाग्राम पर मोदी के 2.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं, जबकि वह किसी को फॉलो नहीं करते।बच्ची के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ कई यूजर्स ने अलग-अलग तरह से प्रयोग भी किया। कुछ यूजर्स ने बच्ची की जगह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शक्ल लगाकर तस्वीर पोस्ट की, तो कुछ लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का चेहरा लगाकर भी प्रयोग किया।