(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : एड गुरू और एक्टर एलिक पदमसी (90) का शनिवार सुबह निधन हो गया। वो साल 1982 में आई फिल्म गांधी में मोहम्मद अली जिन्ना के किरदार से काफी मशहूर हुए थे। विज्ञापनों से भी पदमसी ने दुनियाभर में पहचान बनाई थी। 80 से 90 के दशक में लिरिल गर्ल समेत पदमसी के बनाए 5 विज्ञापन काफी मशहूर हुए थे। उन्होंने एविटा, जीसस क्राइस्ट सुपरस्टार और ब्रोकन इमेजेज जैसे अंग्रेजी नाटक भी बनाए थे। पदमसी के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है।इसी के साथ सर्फ का ललिताजी वाला विज्ञापन, चार्ली चैपलिन की मूक-हास्य फिल्मों की तरह बना चैरी ब्लॉसम शू पॉलिश का ऐड और एमआरएफ का मसलमैन विज्ञापन भी उन्हीं की रचना थी। पदमसी 14 साल तक विज्ञापन एजेंसी लिन्टास इंडिया के सीईओ रहे। उनके कार्यकाल में लिन्टास ने देश की टॉप एजेंसियों में जगह बनाई।एलिक पदमसी के पिता जफरभाई और मां कुलसुमबाई गुजरात के खोजा मुस्लिम समुदाय से थे। एलिक के भाई अकबर पदमसी मॉडर्न आर्ट के कलाकार हैं।