एप्पल के सीईओ टिम कुक को ट्रंप ने बुलाया टिम एप्पल, भूले नाम

दरअसल शिक्षा में तकनीकी के महत्व पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : वैसे तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर सार्वजनिक बयानबाजी के वक्त कई लोगों का नाम भूल चुके हैं लेकिन ताजा मामला दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक से जुड़ा है। व्हाइट हाउस में अमेरिकन वर्कफोर्स पॉलिसी एडवाइजरी बोर्ड की एक बैठक में ट्रंप टिम कुक का नाम ही भूल गए और उन्हें टिम एप्पल कह दिया।दरअसल शिक्षा में तकनीकी के महत्व पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक के दौरान ट्रंप ने पहले तो एप्पल सीईओ टिम कुक की तारीफ करते हुए कहा कि टिम आप सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। आप सभी चीजों को ठीक उसी तरह से कर रहे हैं जैसा कि मैं खुद चाहता था।आपने हमारे देश में बड़ा निवेश भी किया है। इसके लिए हम आपकी प्रशंसा करते हैं टिम एप्पल। इस बैठक का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे 36 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और ट्रंप का मजाक उड़ा रहे हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति इससे पहले भी कई लोगों के नाम भूलकर उनके लिए निकनेम का इस्तेमाल कर चुके हैं। इसी साल जनवरी में उन्होंने अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को जेफ बोजो कहा। पिछले साल लॉकहीड मॉर्टिन कंपनी की सीईओ मेरिलिन ह्यूजन को वह मेरिलिन लॉकहीड कह चुके हैं।

Comments (0)
Add Comment