एम्स के बाद अब हैकर्स ने रेलवे के सर्वर में लगाई सेंध, चुरा ली 3 करोड़ पैसेंजर्स की निजी जानकारियां

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पिछले कुछ समय में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़े हैं। हाल ही में साइबर क्रीमिनल्स ने भारत के शीर्ष चिकित्सा संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का सर्वर हैक कर डेटा चोरी करने का प्रयास किया था। अब हैकर्स ने भारतीय रेलवे के सर्वर में सेंध लगाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हैकर्स ने भारतीय रेलवे के करोड़ों यात्रियों का डेटा लीक कर दिया है। हालांकि, भारतीय रेलवे या किसी भी सरकारी अधिकारी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैकर्स ने रेलवे टिकट बुक कराने वाले 3 करोड़ लोगों का डेटा चुरा लिया है।

3 करोड़ पैसेंजर्स का डेटा चोरी
रिपोर्ट के अनुसार, एक हैकर फोरम ने 27 दिसंबर को इस घटना को अंजाम दिया था। हैकर फोरम की असली पहचान सामने नहीं आई है लेकिन इसे ‘शैडो हैकर’ के नाम से जाना जाता है। आरोप है कि हैकर फोरम 3 करोड़ पैसेंजर्स के डेटा को डार्क वेब पर रखा है और अब इस डेटा को डार्कवेब के जरिए बेचा जा रहा है।

ये जानकारियां हुई लीक
बताया जा रहा हे कि हैकर्स ने यात्रियों के ईमेल, मोबाइल नंबर, पता, उम्र सहित कई निजी जानकारियां लीक कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार साइबर हैकर ने ना केवल यात्रियों के डेटा चुराया, बल्कि रेलवे की वेबसाइट में भी छेड़छाड़ का भी दावा किया है। खबरों के अनुसार, हैकर ग्रुप ने कहा कि उसके पास भारतीय रेलवे में टिकट बुक कराने वाले तीन करोड़ लोगों के ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पता, उम्र सहित कई निजी जानकारियां हैं। बताया जा रहा है कि हैकर ग्रुप ने कई सरकारी विभागों के आधिकारिक ईमेल अकाउंट्स को भी चुराया है।

रेलवे की तरफ से नहीं आई कोई टिप्पणी
साइबर हैकर ने इस काम को कैसे अंजाम दिया। रेलवे के सर्वर में सेंध लगाकर इसे कैसे एक्सेस किया गया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। रेलवे या किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। और न ही अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

Comments (0)
Add Comment