(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अपने एयरपोर्ट लुक को लेकर बॉलीवुड की फैशनिस्ता सोनम कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनकी ड्रेसेस देखने के लिए लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि वह फैशन के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट करती हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर सोनम का फैशन के साथ एक नया एक्सपेरिमेंट देखने को मिला। जिसने इस बात को प्रूफ कर दिया है कि स्टाइल और फैशन की क्वीन कोई है तो वहीं है। एयरपोर्ट पर सोनम कपूर यूनिक ओवरसाइज डेनिम जैकेट में नजर आईं। इस जैकेट को सोनम ने ब्लैक कलर के ड्रेस के ऊपर कैरी किया हुआ था। सोनम की ये जैकेट label Reemami की है। इस जैकेट को रीमा एल बन्ना ने डिजायन किया है। सोनम की ये जैकेट फर्स्ट लुक में थोड़ी अजीब जरुर लग रही होगी। देखने में ऐसा लगेगा जैसे यह एक नहीं ब्लकि दो जैकेट हैं। जैकेट डार्क ब्लू है और लाइट ब्लू दो अलग अलग शेड्स में है। जैकेट की डिजाइनिंग ही इस तरह है कि कोई भी कंफ्यूज हो जाएगा। इस जैकेट को सोनम ने इतनी खूबसूरती के साथ कैरी किया है कि कोई भी उनके इस लुक का फैन हो जाएगा। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सोनम ने ब्लैक बैग, ब्लैक सनग्लासेस और व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए हैं।