(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : Air India के यात्रियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब फ्लाइट में शौचालय का गंदा पानी इकोनॉमी केबिन में घुस गया। दुर्गंध आने की वजह यात्रियों का वहां बैठना मुश्किल हो गया। शिकायत के बाद क्रू मेंमर्स ने यात्रियों को दूसरी सीट पर शिफ्ट करके वहां पर परफ्यूम का छिड़काव किया। जहां पर गंदा पानी था उस जगह को कंबलों और पेपर्स से ढक दिया गया। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार को दिल्ली-लंदन की फ्लाइट में हुई।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमने जांच में पाया कि शौचालय के बांयी तरफ वाली नाली में एक तौलिया फंस गया था, जिसकी वजह से पानी जाम हो गया था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि परेशानी की मुख्य वजह यात्रियों की लापरवाही है क्योंकि इससे पहले ही केबिन क्रू ने इस संबंध में यात्रियों को चेतावनी दी थी कि अगर शौचालय में तौलिए जैसी वस्तुओं को फेंका गया तो वह परेशानी का कारण बन सकता है लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटना हुई।
एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI112 में 9 फरवरी को लंदन से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट की उड़ान में तकनीकी कारणों से थोड़ी देरी हुई थी। एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही इकोनॉमी क्लास के बांयी तरफ शौचालय का गंदा पानी आने लगा। दुर्गंध के कारण यात्रियों को सांस लेने मुश्किल हो गया था।