(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : जकार्ता में चल रहे 18 वें एशियन गेम्स में शूटर सौरभ चौधरी ने भारत की झोली में तीसरा गोल्ड मेडल डाल दिया। सौरव ने मंगलवार की सुबद 10 मी एयर पिस्टल इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ ने पदार्पण करने के साथ ही स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह भारत की झोली में तीसरे दिन गिरा पहला और कुल तीसरा स्वर्ण पदक है।इससे पहले सौरभ ने 586 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इस स्पर्धा में सौरभ के अलावा भारत के एक अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने भी कांस्य पदक हासिल किया।सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और सोना जीता। अभिषेक ने फाइनल में शीर्ष-3 में जगह बनाई और अंत में कुल 219-3 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।